फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two died while taking bath in mathura

यमुना में नहाते समय तीन युवक डूबे

Wed, 20 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Wed, 20 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
two died while taking bath in mathura
वृंदावन के केशीघाट पर यमुना पार मांट क्षेत्र में मंगलवार दोपहर यमुना में नहाते समय चार में से तीन युवक डूब गए। काफी खोजने के बाद भी डूबे युवकों का पता नहीं चल सका। सभी बदायूं जिले के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस और स्थानीय गोताखोर डूबे युवकों की तलाश में एक किलोमीटर क्षेत्र में गहनता से तलाश करते रहे, लेकिन देर शाम तक डूबे युवकों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


बदायूं के थाना दातागंज के गांव ढहरापुर निवासी दीपक (20) पुत्र महेश अपने मित्र बीरू (19), अंकित (20) और विजय (22) के साथ मंगलवार सुबह वृंदावन मंदिरों के दर्शन के लिए आया था। सभी ने दर्शन से पूर्व यमुना में स्नान करने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


चारों युवक दोपहर को केशीघाट पर यमुना में स्नान करने लगे। पानी कम होने के कारण सभी यमुना पार मांट की ओर पहुंच गए। दीपक ने बताया कि पानी गहरा होने की आशंका से वह यमुना से बाहर आ गया, लेकिन तीनों दोस्त एक दूसरे का हाथ पकड़कर नहाने लगे। कुछ ही देर में तीनों यमुना में डूब गए। दोस्तों को डूबता देख उसने चिल्लाना शुरू किया, लेकिन उस पार कोई नहीं था। वह भागकर इस पार केशीघाट पर पहुंचा और लोगों को हादसे के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना किनारे बैठे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के एक घंटे के बाद वृंदावन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और नाव की सहायता से डूबे युवकों को खोजने का काम शुरू किया। काफी देर तक खोजने के बाद भी युवकों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed