फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two died in horrific road accident in Mathura

UP: मथुरा में भीषण हादसा...खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की माैके पर ही माैत; एक गंभीर घायल

Sat, 13 Sep 2025 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 12:29 PM IST
सार

मथुरा में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की माैत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार दिल्ली से लाैट रहे थे। उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी।

विज्ञापन
Two died in horrific road accident in Mathura
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में हुआ हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के चौमुहां में थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


हादसा थाना जैंत क्षेत्र के अनंतम सिटी के सामने हुआ। तेज रफ्तार खड़े ट्रक में जा घुसी। पुलिस के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय श्रवण अवस्थी (निवासी पन्नर, औरैया) और शुभम मिश्रा (निवासी दिल्ली) के रूप में हुई है। वहीं, 28 वर्षीय शिवम पांडेय (निवासी मधुपुर, अयोध्या) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि तीनों युवक दिल्ली में शिवम पांडेय की बहन को छोड़ने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 10:50 बजे जैंत थाना क्षेत्र में उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मोर्चरी में रखवा दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed