फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   two devotees visit Bankebihari drowned in Yamuna one youth died

Vrindavan: बांकेबिहारी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु यमुना में डूबे, एक युवक की माैत; साथी का नहीं लगा सुराग

Tue, 25 Feb 2025 09:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Feb 2025 09:13 PM IST
सार

राजस्थान से युवक बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे थे। यहां मंदिर में दर्शन से पहले यमुना में स्नान के लिए पहुंच गए। इस दाैरान दो युवक गहरे पानी में चले गए। एक को नाविकों ने बचा लिया।

विज्ञापन
two devotees visit Bankebihari drowned in Yamuna one youth died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन दर्शन के लिए आए राजस्थान के श्रद्धालुओं के साथ एक दुखद हादसा हो गया। यमुना नदी में स्नान करते समय दो श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गए। युवकों को डूबता देखकर नाविकों ने भी पानी में छलांग लगा दी, लेकिन एक ही युवक को बचा पाए, जबकि दूसरा गहरे पानी में समा गया। गोताखोरों ने स्टीमर से काफी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के डीग शहर से आए पांच दोस्त मनीष पुत्र खेमचंद, अजीत पुत्र कुंवर सिंह, जितेंद्र पुत्र मनसुख, नरेश पुत्र मानसिंह और मोहित पुत्र देवी सिंह श्रीबांकेबिहारी महाराज और अन्य प्रमुख मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन


दर्शन से पहले इन दोस्तों ने यमुना नदी में स्नान करने की योजना बनाई और जुगल घाट पर पहुंचे। नदी में स्नान करते समय मनीष और अजीत अनजाने में गहरे पानी में चले गए। दोनों की मदद के लिए घाट पर मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचने पर वहां मौजूद नाविक और गोताखोर तुरंत हरकत में आए। उन्होंने बिना देर किए यमुना में छलांग लगाकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद अजीत को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 


हालांकि मनीष का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने मनीष के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी तो वह मौके पर पहुंच गए। उनका रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed