{"_id":"6a08d15ae35c114b4e074d99","slug":"two-decade-old-water-system-to-quench-peoples-thirst-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102767-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दो दशक पुराना वाटर सिस्टम बुझाएगा लोगों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दो दशक पुराना वाटर सिस्टम बुझाएगा लोगों की प्यास
विज्ञापन
वृंदावन। दो दशक से बंद वाटर सिस्टम को नगर निगम चालू करने जा रहा है। इसके लिए निगम ने कवायद शुरू कर दी है। नगर के दो बंद पड़े ओवरहेड टैंक से आपूर्ति होने पर आनंद वाटिका, चैतन्य विहार समेत अन्य कई क्षेत्रों में करीब 13 हजार की आबादी को भरपूर पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।
नगर और आसपास की कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति को और बेहतर करने, घर-घर भरपूर पानी पहुंचाने के लिए नगर निगम द्वारा चैतन्य विहार के फेज 1 में 20 वर्ष से बंद 1300 किलोलीटर की पानी की टंकी को चालू करने की तैयारी की जा रही है। टंकी में बूस्टर लगाने के साथ ही बिजली कनेक्शन लिया जा रहा है। इस टंकी से चैतन्य विहार, आनंद वाटिका, परिक्रमा मार्ग स्थित ललिता आश्रम क्षेत्र में लगभग 8 हजार लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी। उधर, निगम ने वर्ष 2013 में बनी नगर के मध्य 800 किलोलीटर की हरमिलाप पानी की टंकी, जो बनने के बाद से बंद है, उसकी मरम्मत कर चालू करने की तैयारी की जा रही है। यह पानी की टंकी बनने के बाद लीक होने लगी थी। इस कारण इसे बंद कर दिया गया। नगर में पेयजल आपूर्ति बेहतर करने के लिए बंद पानी की टंकी की मरम्मत का कार्य कराने के साथ ही बिजली कनेक्शन लिया जा रहा है। इस टंकी से हनुमान गढ़ी, हनुमान बाग, बांकेबिहारी कॉलोनी, विद्यापीठ क्षेत्र में लगभग 5 हजार लोगों को पेयजल आपूर्ति मिल सकेगी।
पानी की लाइन को भी चेक किया जाएगा
अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि नगर निगम नगर पालिका के समय के पुराने वाटर सिस्टम जो कि किन्हीं कारणों से कई दशकों से बंद हैं। उन्हें सुधार कर फिर से उपयोग में लेने जा रही है। इसके लिए दो ओवरहेड टैंक को चालू किया जा रहा है। इन ओवरहेड टैंकों में पानी पहुंचाने के लिए लाइन को चेक कर सुधार के साथ ही बिजली कनेक्शन लिए जा रहे हैं। इससे नगर वासियों के साथ ही श्रद्धालुओं को भरपूर मीठा पानी मिलेगा।