फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two arrested including a Muslim woman who got married in Bhandirvan

Mathura News: भांडीरवन में शादी करने वाली मुस्लिम महिला सहित 2 पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including a Muslim woman who got married in Bhandirvan
मांट। थाना मांट पुलिस ने हिंदू लड़के से शादी के नाम पर ठगी करने वाली मुस्लिम महिला व उसके साथी जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जावेद के कब्जे से 1 जोड़ी पायजेब, 5000 हज़ार रुपये व एक अंगूठी बरामद की है।
विज्ञापन


सीओ मांट आशीष शर्मा ने बताया कि जाबरा निवासी वीरेंद्र सिंह ने थाना मांट के भांडीरवन में अलीगढ़ निवासी महिला के साथ शादी की थी। इसकी एवज में विवाहिता के परिजन ने दो लाख रुपये वीरेंद्र से लिए थे। मंगलवार को विवाहिता शादी के बाद बगैर वीरेंद्र को बताए घर से पांच हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके भाग आई।
विज्ञापन


वीरेंद्र ने परिजन के सहयोग से उसे मांट ब्रांच गंग नहर पर अलीगढ़ निवासी जावेद के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में अलीगढ़ के भुजपुरा निवासी काजल उर्फ गुलबसा ने बताया कि वह पूर्व में भी इसी प्रकार कई शादी कर चुकी है। दो से चार दिन रहकर मौका लगने पर घर का सामान लेकर भाग जाती है। वीरेंद्र ने काजल, उसके सहयोगी अलीगढ़ निवासी जावेद, गांव जाबरा निवासी सुखवीर, पिंकी, प्रवीन व बीना आदि के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed