{"_id":"6a8c9f9256035a7a8c0ee2ce","slug":"two-arrested-for-stealing-cables-from-tubewell-mathura-news-c-412-1-mt21008-11000-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्यूबवेल से केबिल चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्यूबवेल से केबिल चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील। थाना क्षेत्र में ट्यूबवेलों से केबिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की केबिल, करीब एक किलो 100 ग्राम तांबे का तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है।
बाघई गांव निवासी वर्तमान प्रधान सीताराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 19 अगस्त की रात अज्ञात चोर उनके ट्यूबवेल से केबिल काटकर ले गए। ट्यूबवेल अवाखेड़ा पुल से पहले बाई की ओर हाईवे के नजदीक है। पीड़ित के मुताबिक इससे पहले भी उसके ट्यूबवेल से दो बार केबिल चोरी हो चुकी हैं। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी।
सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि 22 अगस्त की रात पुलिस को संदिग्धों के बारे में सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी अंजीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ संदिग्धों की घेराबंदी की। रात करीब साढ़े 9 बजे कोलाना की ओर सर्विस रोड से गांव पारसौली निवासी रिंकू और विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से तीन मीटर केबिल, दो प्लास, ब्लेड, लाइट, कटर, तांबे का तार और बाइक बरामद हुई है। रिंकू के खिलाफ नौहझील थाने में पहले से भी प्राथमिकी दर्ज है।