फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two arrested for cheating people of Rs 21 crore by opening an account in the name of Goseva Trust

Mathura News: गाेसेवा ट्रस्ट के नाम पर खाता खुलवाकर ऑनलाइन ठगे 21 करोड़, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating people of Rs 21 crore by opening an account in the name of Goseva Trust
मथुरा। आरोपी गौतम उपाध्याय बाएं व बलदेव सिंह। - फोटो : mathura
मथुरा। भारतीय स्टेट बैंक की कैंट शाखा में गोसेवा ट्रस्ट के नाम से खाता खुलवाकर साइबर ठगों ने ऑनलाइन 21 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। इसके बाद सात लाख रुपये को छोड़कर बाकी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर भी कर ली। शनिवार रात दो ठगों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नेशनल साइबर क्राइम रिकॉर्ड पोर्टल (एनसीआरपी) पर भारतीय स्टेट बैंक की कैंट शाखा में संचालित एक बैंक खाते के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी किए जाने की 141 शिकायतें दर्ज हुईं थीं। ये शिकायतें बीते 10 दिन में आगरा, अलीगढ़ के साथ ही राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से आईं थीं। साइबर थाना पुलिस मथुरा ने बैंक जाकर जांच की तो पता चला कि यह खाता 27 अगस्त 2025 को शिव गौरा गोसवा ट्रस्ट मथुरा के नाम से तीन लोगों ने संयुक्त नाम से खुलवाया गया था। इसमें मथुरा के गौतम उपाध्याय निवासी लक्ष्मीपुरम कॉलोनी, शिवम कुमार और गोविंद कुमार निवासीगण सुंदरवन, बालाजीपुरम के नाम दर्ज थे।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि 4 से 6 सितंबर के बीच देश भर के अलग-अलग खातों से करीब 21 करोड़ रुपये इस खाते में आए। इसमें से करीब 20.93 करोड़ रुपये की धनराशि अन्य खातों में ट्रांसफर कर निकाल ली गई। खाते में केवल 7 लाख रुपये ही शेष थे, जिसे पुलिस ने होल्ड करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात 12 बजे के करीब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ठगी को अंजाम देने वाले गैंग में शामिल दो ठगों को बाद स्थित बरेली हाईवे कट से गिरफ्तार कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गौतम उपाध्याय थाना हाईवे की लक्ष्मीपुरम कॉलोनी का निवासी है और बलदेव सिंह बलदेव थाना क्षेत्र के गांव नगला बैर का निवासी है। आरोपी बलदेव दिव्यांग है और वर्तमान में लक्ष्मीपुरम कॉलोनी में ही रह रहा था। पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के नाम भी आरोपियों ने पुलिस को बताए हैं, जिनकी तलाश जारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने पर केस भी दर्ज किया गया है।

आरोपियों से मिले आधार कार्ड भी हैं फर्जी

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान दो आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया। दोनों आधार कार्ड फोटो तो आरोपियों की ही लगी थी, लेकिन नाम फर्जी अंकित थे। एक आधार कार्ड पर शीतल उपाध्याय और दूसरे पर हरदेव सिंह नाम दर्ज था।


वर्जन
साइबर थाना पुलिस ने खातों से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर खाता होल्ड कराया है। गोसेवा ट्रस्ट के नाम से खाता खुलवाकर 21 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही।

-अवनीश मिश्रा, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed