फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two and a half lakh passengers travelled by train during Mudiya fair

Mathura News: मुड़िया मेले में ढ़ाई लाख यात्रियों ने टिकट लेकर किया ट्रेन से सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh passengers travelled by train during Mudiya fair
मथुरा। 16 से 22 जुलाई तक आयोजित हुए मुड़िया मेले में ढ़ाई लाख यात्रियों ने जंक्शन से टिकट लेकर ट्रेन में सफर किया है। मेले के दौरान रेलवे द्वारा सात दिनों में 160 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।
विज्ञापन



जंक्शन से मुड़िया मेले की भीड़ अब खत्म हो चुकी है। गोवर्धन परिक्रमा करने के बाद अधिकांश श्रद्धालु अपने घर वापस लौट चुके हैं। 16 से 22 जुलाई तक चले मेले के दौरान करीब ढ़ाई लाख यात्रियों ने ट्रेन से सफर किया है। जनरल टिकट की बिक्री कर रेलवे ने सात दिन में 2, 16, 24, 817 रुपये की आमदनी अर्जित की है।
विज्ञापन


ये आमदनी गत वर्ष की तुलना में एक प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा 2792 यात्रियों ने जंक्शन से ट्रेनों में आरक्षण कराया है। इससे रेलवे को 1213455 की आमदनी हुई है। ये आमदनी गत वर्ष की तुलना में कम है। वर्ष 2023 में मेले के दौरान 2996 यात्रियों ने ट्रेन में आरक्षण कराया था। इससे रेलवे को 10,25,5389 रुपये की आमदनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खोया पाया केंद्र पर परिजनों से मिले 40 लोग

मेले के दौरान जंक्शन पर स्थापित किया गया खोया पाया केंद्र रेल यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित हुआ। भीड़भाड़ में परिवार से बिछड़ चुके 40 लोगों को केंद्र की सहायता से उनके परिवार से मिलाया गया।




मेले के दौरान सात दिन में करीब ढ़ाई लाख यात्रियों ने जंक्शन से टिकट लेकर ट्रेनों में सफर किया है। सात दिन में 160 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। 40 लोगों को खोया पाया केंद्र की मदद से उनके परिवारों से मिलाया गया है।

संजीव कुमार श्रीवास्तव (स्टेशन निदेशक - मथुरा जंक्शन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed