फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two ancient temples of Vrindavan will be illuminated with facade lights

Mathura News: वृंदावन के दो प्राचीन मंदिर फसाड लाइट से रोशन होंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two ancient temples of Vrindavan will be illuminated with facade lights
मथुरा। वृंदावन के दो प्राचीन मंदिर अब दिवाली पर ही नहीं वर्षभर विद्युत प्रकाश से रोशन होंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा लाखों की लागत से फसाड लाइट लगाई जा रही हैं। इनकी सुरक्षा के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा वृंदावन के चार प्राचीन मंदिरों को संरक्षित किया जा रहा है। इनमें प्राचीन मदनमोहन मंदिर, गोविंद देव मंदिर, प्राचीन राधावल्लभ मंदिर एवं जुगलकिशोर मंदिर शामिल हैं। इन मंदिरों में से दो मंदिर गोविंददेव एवं मदनमोहन मंदिर पर फसाड लाइट लगाई जा रही है।
विज्ञापन


एक मंदिर के द्वार से लेकर शिखर तक फसाड लाइट लगाने पर लगभग 60 लाख रुपये की लागत आएगी। एएसआई के निर्देश पर दिल्ली की कार्यदायी संस्था द्वारा गोविंद देव मंदिर में फसाड लाइट लगाने का कार्य चल रहा है। इसके बाद प्राचीन मदनमोहन मंदिर में फसाड लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि प्राचीन धरोहरों पर लाइट नहीं लगाई जाती हैं क्योंकि लाइट की तपिश से धरोहर के सरफेस को नुकसान और उसके कमजोर होने का संभावना बनी रहती है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इन मंदिरों में फसाड लाइट लगाई जा रही है। साथ ही सरफेस पर किसी तरह का नकारात्मक प्रभाव न पड़े इसका ख्याल रखते हुए हल्की लाइटें लगाई जा रही हैं।


इसके अलावा इमारत को संरक्षित रखने के साथ ही बंदरों से भी लाइट को सुरक्षित रखना भी एक चुनौती था। इसलिए सावधानी पूर्वक फसाड लाइट लगाने का कार्य चल रहा है। दोनों मंदिरों में एक माह में यह कार्य पूरा हो जाने की संभावना है। गोविंद देव मंदिर में कार्य पूर्णता की ओर है जबकि मदनमोहन मंदिर में फसाड लाइट लगाने के कार्य में एक माह का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed