{"_id":"68c5cc7ce76ba7dacd0c31fd","slug":"two-accused-who-snatched-rs-55000-from-a-couple-riding-a-moped-were-arrested-mathura-news-c-412-1-mt21002-733-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मोपेड सवार दंपती से 55 हजार रुपये छीनने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मोपेड सवार दंपती से 55 हजार रुपये छीनने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। थाना बलदेव क्षेत्र में दो तीन दिन पूर्व मोपेड सवार दंपती से 55 हजार रुपये रखा बैग छीनकर भागे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 53 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं।
थाना महावन क्षेत्र के गांव नगला रतिया निवासी गिर्राज सिंह (60) पुत्र राम खिलाड़ी पत्नी भूरी देवी के साथ जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो युवक आए और रुपयों वाला बैग छीनकर भाग गए। बलदेव पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को पकड़ लिया है। जिनसे 53 हजार रुपये, एक चोरी की बाइक व आधार कार्ड तथा पासबुक बरामद की है।
सीओ संजीव राय ने बताया कि नगला रतिया रोड से नगला रायसिंह निवासी शिवा उर्फ शिवम (18) पुत्र राजकुमार व मोहित (18) पुत्र महेन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।