फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two accused arrested for giving mobile to candidate in CISF exam in Mathura

Mathura: सीआईएसएफ की परीक्षा में सेंध, कक्ष निरीक्षक ने परीक्षार्थी को दिया मोबाइल; दो गिरफ्तार

Wed, 27 Sep 2023 12:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 12:06 AM IST
सार

मथुरा में सीआईएसएफ की परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई। कक्ष निरीक्षक ने परीक्षार्थी को मोबाइल दे दिया। दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Two accused arrested for giving mobile to candidate in CISF exam in Mathura
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में फरह के हरदयाल कॉलेज में मंगलवार सुबह सीआईएसएफ में भर्ती परीक्षा के दौरान एक नकलची पकड़ा गया। जांच में पता चला कि उसे कक्ष निरीक्षक ने 20 हजार रुपये का सौदा तय कर पेपर हल करने के लिए अपना मोबाइल सौंप दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। टीसीएस कंपनी की देखरेख में परीक्षा हो रही थी। कंपनी की ओर से तैनात केंद्र व्यवस्थापक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


फरह के रैपुरा जाट के पास स्थित हरदयाल कॉलेज में सीआईएसएफ में भर्ती परीक्षा के लिए 120 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षार्थी दीपक कुमार निवासी शेरखेड़ा, बलदेव परीक्षा देने के लिए कक्ष में पहुंचा। इसी दौरान कक्ष निरीक्षक हरेश कुमार निवासी शंकरपुर, फरह, जो कि इसी कॉलेज में शिक्षक भी है, उसने दीपक को चुपके से मोबाइल फोन पकड़ा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मथुरा में ट्रेन हादसा: शकूरबस्ती से आई ईएमयू पटरी छोड़ प्लेटफॉर्म पर दौड़ी, भगदड़ व चीख पुकार सुन भागे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कक्ष में मौजूद दूसरे परीक्षार्थी ने यह देख लिया और उसने केंद्र व्यवस्थापक से शिकायत कर दी। इस पर दीपक की चेकिंग की गई तो उसके पास से मोबाइल बरामद हुआ, जो कि हरेश का निकला। केंद्र व्यवस्था अमित कुमार दोनों को लेकर फरह थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर सुरेश चंद के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed