फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two accidents happened in 40 minutes at a distance of 9 km

Mathura News: 9 किलोमीटर की दूरी पर 40 मिनट में हुए दो हादसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two accidents happened in 40 minutes at a distance of 9 km
मथुरा। क्षतिग्रस्त इको गाड़ी। - फोटो : mathura
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार की रात को 9 किलोमीटर के अंतर पर अलग-अलग स्थानों पर 40 मिनट के अंदर दो हादसों हो गए। दोनों हादसों में मृतकों और घायलों की संख्या ने थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। एक हादसे के घायलों को पुलिस अस्पताल पहुंचा नहीं पाई थी कि दूसरे हादसे की खबर आ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को 3.30 बजे यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन (140) सराय सालवाहन के पास दिल्ली से आगरा के बटेश्वर मेले में जा रही ईको कार पीछे से किसी वाहन में घुस गई। दुर्घटना में पिता पुत्र समेत परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि मां-बेटी घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ईको कार में फंसे मृतक और घायलों को किसी तरह बाहर निकालकर पोस्टमार्टम और अस्पताल भेजा। पुलिस अभी राहत की सांस नहीं ले पाई थी कि 4.10 पर पुलिस को आगरा से दिल्ली जा रही अनियंत्रित बस पलटने की सूचना मिली।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस माइन स्टोन (131) गढ़सौली पहुंच गई। यहां बस पलटने के कारण यात्री सहायता के चीख पुकार मचा रहे थे। पुलिस और यमुना एक्सप्रेस वे की पेट्रोलिंग टीम ने बस में से यात्रियों को निकाला। घायल यात्रियों की संख्या इतनी अधिक थी कि प्रशासन और यमुना एक्सप्रेस वे की एंबुलेंस भी कम पड़ गई। एंबुलेंस कम पड़ने पर सीएमओ को इसकी जानकारी दी गई, साथ ही टेम्पो, राहगीरों के वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात काफी दर्दनाक रही। पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि बस पलटने से 32 यात्री घायल हो गए। बावजूद इसके थाना पुलिस ने एक साथ हुई दुर्घटना के घायलों को उपचार के लिए सही समय पर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed