फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   turtle smuggler caught in joint operation by forest department and police in Mathura

UP: कछुओं की तस्करी कर रहा था चांद खान, पुलिस के जाल में यूं फंसा... गिरफ्तार; 20 से अधिक कछुए बरामद

Tue, 11 Jun 2024 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Jun 2024 09:02 PM IST
सार

तीर्थनगरी में चांद खान कछुओं की तस्करी कर रहा था। पुलिस और वन विभाग के जाल में यूं फंस गया। टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 20 से अधिक कछुए बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
turtle smuggler caught in joint operation by forest department and police in Mathura
कछुआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार दोपहर कछुआ तस्कर पकड़ा गया है। इसके कब्जे से 20 से अधिक कछुए बरामद हुए। वन विभाग एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करके आरोपी को पकड़ा। 

विज्ञापन


सीओ आशीष शर्मा के निर्देशन में वन विभाग एवं पुलिस ने गांव बठैनकलां एवं नंदगांव के बीच से जा रहे हुलवाना रजबहा के पास मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर रजबहा किनारे एक प्लास्टिक के ड्रम में करीब 20 से अधिक कछुआ बरामद किए। मौके पर मौजूद युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने अपना नाम चांद खान बताया है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि वर्ष 2021 में भी युवक कछुओं की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि सहार और नंदगांव रजबहा से कछुओं को पकड़कर तस्करी करता था। पुलिस ने आरोपी युवक का चालान कर कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed