{"_id":"6ab3f6dfe662211731095d25","slug":"truck-runs-over-motorcyclists-in-mathura-girl-dies-two-injured-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवारों को राैंदा, बालिका की माैके पर ही माैत; भाई और भाभी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक सवारों को राैंदा, बालिका की माैके पर ही माैत; भाई और भाभी घायल
Wed, 23 Sep 2026 09:27 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:27 PM IST
सार
मथुरा में ट्रक ने बाइक सवारों को राैंद दिया। हादसे में एक बालिका की माैत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद माैके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथरा के फरह थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर सड़क हादसे में एक बालिका की मौत हो गई, जबकि उसके भाई और भाभी गम्भीर रूप से घायल हो गए।
घटना फरह थाना क्षेत्र के उत्तरी बाईपास के समीप की है। जब गांव पौरी निवासी आशीष अपने चाचा की लड़की पल्लवी और अपनी भाभी कमला के साथ रैपुराजाट से बाइक पर दवाई लेकर लौट रहे थे। रास्ते में रैपुराजाट चौकी के उत्तरी बाईपास के निकट बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बाइक से गिरने के बाद पल्लवी ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि आशीष ओर कमला बुरी तरह से घायल हो गये। घटना ने नाराज परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा जाम खुलवाया। पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि दोनों घायल आशीष और कमला को आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ रिफाइनरी प्रवीन तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।