{"_id":"9fd67c304960c371ef78bcaabb2175db","slug":"truck-drivers-block-the-expresway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली पर भड़के ट्रक चालक, एक्सप्रेसवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली पर भड़के ट्रक चालक, एक्सप्रेसवे किया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 08 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भर रहे लोडिंग वाहनों से अवैध वसूली का आरोप पुलिस पर लगा है। बुधवार रात को ट्रक चालकों ने इसके विरोध में हंगामा करते हुए मार्ग जाम कर दिया। एक्सप्रेसवे कर्मी और पुलिस अधिकारियों ने चालकों को समझाया जब जाम खुल सका।
बताया गया है कि एक्सप्रेसवे पर ट्रक, मेटाडोर, केंटर आदि लोडिंग वाहनों के चालकों से पुलिसकर्मी अवैध वसूली कर रहे हैं। बुधवार की रात आगरा से एक ट्रक सामान लेकर नोएडा की ओर जा रहा था। मांट टोल से निकलने के बाद एक्सप्रेसवे पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने पीछा करते हुए उसे आगे जाकर ढाबे पर रोक लिया। आरोप है कि यहां पुलिस ने चेकिंग के नाम पर चालक से रुपये मांगे।
चालक ने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई, जिसे देख ढाबे पर खड़े अन्य ट्रक चालकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ट्रक चालकों ने अपने वाहनों को आड़ा- तिरछा खड़ा कर मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पर एक्सप्रेसवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन चालकों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया। विवाद के चलते करीब आधा घंटा तक एक्सप्रेसवे जाम रहा।