{"_id":"621530568b088d11f25bb3cf","slug":"troubled-by-the-cold-store-owner-the-farmers-did-the-panchayat-mathura-news-mtr513598585","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड स्टोर मालिक से परेशान होकर किसानों ने की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड स्टोर मालिक से परेशान होकर किसानों ने की पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट। राया-मांट मार्ग पर गांव भीम के पास स्थित प्रिया जी कोल्ड स्टोर के मालिक से परेशान होकर किसानों ने अर्रुआ बगीची में पंचायत आयोजित की। इसमें जाबरा व अर्रुआ ग्राम पंचायतों के 40 से अधिक गांवों के किसान शामिल हुए। इसमें कोल्ड मालिक पर किसानों का उत्पीड़न एवं धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए 24 फरवरी को महापंचायत बुलाने का फैसला लिया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं सहित सैकड़ों किसान जुटेंगे।
किसानों का कहना था कि प्रिया कोल्ड स्टोर के मालिक प्रमोद अग्रवाल किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। किसानों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। किसान राजन सिंह ने बताया कि उनके साथ लाखों रुपये की कोल्ड मालिक ने ठगी की है। जब हिसाब मांगते हैं तो कोई हिसाब देने के लिए तैयार नहीं होता है। इसके साथ ही उनके साथ कोल्ड के भाड़े को लेकर भी धोखाधड़ी की जा रही है। मनमाने तरीके से कोल्ड का भाड़ा किसानों से लिया जा रहा है।
पंचायत की अध्यक्षता छीतर सिंह ने की। संचालन अशोक चौधरी ने किया। इस मौके पर जाबरा के प्रधान प्रतिनिधि पप्पू बौहरे, दलवीर सिंह, राजन सिंह, मान सिंह, हरि ओम, रामवीर सिंह, सुरेश चंद, राजू चौधरी, कृष्ण कुमार, जयवीर सिंह, फालसिंह आदि मौजूद थे। कोल्ड स्टोरेज मालिक प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। कोल्ड स्टोरेज के किराए को लेकर किसान जबरदस्ती का हंगामा कर रहे हैं। मुद्दा आलू के किराए को लेकर है।