फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Triple murder case: Mastermind's maternal brother sent to jail

तिहरा हत्याकांड : मास्टरमाइंड के ममेरा भाई को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Triple murder case: Mastermind's maternal brother sent to jail
मथुरा। बलदेव पुलिस ने तिहरे हत्याकांड के मास्टरमाइंड यशपाल के ममेरे भाई अरविंद को शुक्रवार को जेल भेज दिया। इसकी निशानदेही पर तमंचा और ऊं लिखा लॉकेट बरामद कर लिया।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर २ और ४ नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर महिला करिश्मा (३१) उसके बेटे दिव्यांश और सूर्यांश के शव मिले थे। एसएसपी ने तिहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए स्वाट टीम प्रभारी अमित भाटी, सर्विलांस प्रभारी सोनू कुमार और बलदेव के एसएचओ नरेंद्र सिंह यादव को लगाया था। ११ माह बाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड यशपाल और अजय को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अरविंद उर्फ भतारी और रवि फरार चल रहे थे। ५ अक्तूबर को अरविंद ने थाना बलदेव में सरेंडर कर दिया। बलदेव पुलिस ने हत्यारोपी को फेंके गए शव स्थलों पर लेकर गई। यहां निरीक्षण के बाद पुलिस ने अरविंद की निशानदेही पर तमंचा, कारतूस और ऊं लिखा चांदी का लॉकेट भी बरामद कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि अरविंद को जेल भेज दिया गया है, जबकि रवि की तलाश में पुलिस की टीमें दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम में दबिश दे रही है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। पुलिस उस स्कॉर्पियो की भी तलाश में जुटी हुई है। आरोपी अजय कुमार एटा जिले और यशपाल, अरविंद व रवि फिरोजाबाद जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed