फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Treatment in district hospital today, fever test report tomorrow

Mathura News: जिला अस्पताल में उपचार आज, बुखार की जांच रिपोर्ट कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Treatment in district hospital today, fever test report tomorrow
मथुरा। जिला अस्पताल में मरीज को देखते चिकित्सक। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। बदलते मौसम में हर घर में एक व्यक्ति वायरल बुखार की चपेट में आ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी प्रतिदिन 1150 से पार हो रही है। ऐसे में बुखार की जांच कराने वाले मरीजों को जांच रिपोर्ट दूसरे दिन दी जा रही है। ऐसे में रोगियों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अस्पताल में डेढ़ बजे तक 1150 ओपीडी रही। पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टर के कक्ष तक भीड़ लगी रही। इसमें मौसम परिवर्तन के चलते वायरल की समस्या से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। लंबे समय से बुखार रहने वाले मरीजों में इंफेक्शन के लक्षण मिल रहे हैं जिससे उन्हें सही होने में समय लग रहा है।
विज्ञापन


फिजिशियन डाॅ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि सुबह सर्दी के साथ दोपहर में धूप निकलने से लोगों ने गर्म कपड़े पहनना बंद कर दिए हैं। इसके चलते वायरल बुखार ज्यादा दिन तक रह रहा है। इससे इंफेक्शन के लक्षण बन रहे हैं। जिससे इंफेक्शन बढ़ रहा है। मरीज अनुपम सिंह ने बताया कि जांच के लिए सैंपल दे दिया है, जांच शुक्रवार को देने के लिए बुलाया है। डाॅक्टर ने जांच रिपोर्ट के बाद दवा देने को बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन देवी ने बताया कि लैब में सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट अगले दिन देने को कहा है। ऐसे में अस्पताल में मरीजों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है। जांच लैब के टेक्नीशियन ने बताया कि प्रतिदिन बुखार की 400 से अधिक जांच हो रही हैं। इसलिए रिपोर्ट देरी से बन पा रही है। कई मरीज देरी से आने के उन्हें रिपोर्ट देने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed