{"_id":"68f34fa5813e2f749f0e1cbc","slug":"treasure-of-banke-bihari-temple-is-going-to-be-opened-today-on-dhanteras-2025-2025-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर का खुला खजाना: चांदी का छत्र, गहनों के दो संदूक...ताेषखाने से निकला ये सामान; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर का खुला खजाना: चांदी का छत्र, गहनों के दो संदूक...ताेषखाने से निकला ये सामान; देखें वीडियो
Sat, 18 Oct 2025 01:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:58 PM IST
सार
वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के मंदिर के तोषखाने (खजाना) को शनिवार को टीम ने खोला। इस दाैरान टीम को खजाने में काला सांप दिखा। वन विभाग की टीम को बुलाया गया। इसके बाद खजाने से सामान निकालना शुरू हुआ।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर का खजाना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर का खजाना (तोषखाना) 54 वर्ष के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन फिलहाल कोई बेशकीमती चीज इसमें नहीं मिली। खजाने में पीतल के बर्तन, संदूक और आभूषणों के खाली बॉक्स ही मिले हैं। अफसरों की निगरानी में दिल्ली से आए सीए ने पूरे सामान की सूची बनाई। खजाने में बड़े पैमाने पर हीरे, जवाहरात होने की बात कही जा रही थी मगर ऐसा कुछ नहीं निकला। इस दौरान सेवायतों ने हंगामा और नारेबाजी भी की। इसके बाद खजाने को फिर से सील कर दिया गया। जिलाधिकारी सीपी सिंह के मुताबिक एक कमरा और बचा है जिसे रविवार को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
श्री बांकेबिहारी मंदिर की हाईपावर्ड कमेटी ने अपनी पहली बैठक में मंदिर के खजाने (तोषखाना) को खोलने के आदेश दिए थे। चूंकि तोषखाना में कोर्ट की सील लगी हुई थी तो प्रशासन ने सिविल जज जूनियर डिवीजन को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने 18 अक्तूबर को खजाना खोलने की तिथि नियत की थी। दोपहर एक बजे हाईपावर्ड कमेटी और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी के सदस्य सेवायत दिनेश गोस्वामी ने तोषखाने के द्वार पर दीप जलाकर पूजा की। जंग लगे ताले को कटर से काटा गया। बरसों से बंद पड़े खजाने में गैस निकली। इसके बाद मलबा नजर आया। मलबे की सफाई करने के बाद टीम ने अंदर पहुंचकर तोषखाने को चेक किया। इसी दरम्यान दो सांप निकलने के कारण टीम पीछे हट गई। वन विभाग की टीम ने सांपों को पकड़ा।
इसके बाद तलाशी कराई गई। खजाने में अभी तक पीतल के बर्तन, संदूक, लकड़ी का चौखटनुमा मंदिर और आभूषणों के खाली बॉक्स ही निकले हैं। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि खजाने में कोई कीमती वस्तु नहीं मिली है। दोबारा जरूरत हुई तो कोर्ट के आदेश पर इसे फिर से खोला जाएगा।
खजाने में निकला अमर उजाला
श्री बांकेबिहारी मंदिर के खजाने में अमर उजाला अखबार की एक प्रति भी संदूक में निकली। पुराना अखबार निकलते ही कमेटी के सदस्यों ने इसे देखा तो यह दो फरवरी, 1970 का अंक था। इस दौरान मौजूद अधिकारियों और सेवायतों ने अमर उजाला अखबार की प्रति की वीडियो भी बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
श्री बांकेबिहारी मंदिर के खजाने में अमर उजाला अखबार की एक प्रति भी संदूक में निकली। पुराना अखबार निकलते ही कमेटी के सदस्यों ने इसे देखा तो यह दो फरवरी, 1970 का अंक था। इस दौरान मौजूद अधिकारियों और सेवायतों ने अमर उजाला अखबार की प्रति की वीडियो भी बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन