{"_id":"67f966ec1c2af557720f4f80","slug":"traveler-lost-control-and-overturned-on-the-highway-4-injured-mathura-news-c-29-1-agr1017-380865-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर ट्रैवलर पलटी, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर ट्रैवलर पलटी, 4 घायल
विज्ञापन
हाईवे पर पलटी ट्रैवलर
- फोटो : हाईवे पर पलटी ट्रैवलर
फरह(मथुरा)। आगरा-दिल्ली हाईवे पर रोसू गांव के समीप ट्रैवलर बस को ओवरटेक करते समय हाईवे के किनारे पलट गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे 2 सवार भी चपेट में आ गए। हादसे में कुल 4 लोग घायल हो गए।
आगरा के एक होटल में फेब्रिकेशन काम करने के बाद शुक्रवार शाम को 11 कर्मियों को लेकर ट्रैवलर दिल्ली के चली। जैसे ही ट्रैवलर फरह क्षेत्र में रोसू गांव पास पहुंची ओवरटेक करते समय बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलट गई। बस की चपेट में आने से दो बाइक सवार भी घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर एकत्रित हुए और शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला गया। वहीं पुलिस ने एंबुलेंस सवार घायल कानपुर के मंगलपुर निवासी वहीद और विवेक व फरह के भीमनगर निवासी विक्रम, शेर सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया। संवाद