फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trains covering distance of 10 kilometers in one hour

Mathura News: 10 किलोमीटर की दूरी को एक घंटे में तय कर रहीं ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Trains covering distance of 10 kilometers in one hour
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर हुए यार्ड री-मॉडलिंग कार्य की टेस्टिंग के कारण ट्रेन यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाद स्टेशन से मथुरा जंक्शन के बीच की 10 किलोमीटर की दूरी को ट्रेणें 1 घंटे से अधिक समय में तय कर पा रहीं हैं।
विज्ञापन

72 दिनों तक मथुरा जंक्शन पर यार्ड री-मॉडलिंग का काम चला था। अब काम पूरा हो गया है, मगर अभी तक ट्रेनों को नियत रफ्तार पर नहीं गुजारा जा रहा है। इधर, अभी भी मथुरा जंक्शन के कुछ हिस्से में लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके कारण आगरा की ओर से आने वाली गाड़ियों को बाद स्टेशन पर खड़ा कर दिया जा रहा है। यहां से ट्रेनों को ब्लॉक लेकर धीमी रफ्तार से गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को इंदौर-देहरादून सुपरफास्ट और श्रीधाम एक्सप्रेस के अलावा अन्य कई गाड़ियों को 9.40 बजे के करीब बाद स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया। यहां ट्रेन 11 बजे के बाद मथुरा जंक्शन पर पहुंची। इसी प्रकार दिल्ली से आने वाली ट्रेनों को कोसीकलां स्टेशन के बाद धीमी रफ्तार से मथुरा जंक्शन की ओर भेजा जा रहा है। इसका सबसे अधिक असर दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




10 हजार से अधिक दैनिक यात्री प्रभावित

मथुरा जंक्शन से दिल्ली-आगरा के बीच में यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों की संख्या करीब 10 हजार है। हर रोज सुबह यह लोग अपने कामकाज के सिलसिले में इस रूट पर यात्रा करते हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते लोगों को कार्यालय पहुंचने में देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed