फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   trains cancelled

यात्रीगण ध्यान दें! आज 19 ट्रेनें रहेंगी रद्द

Mon, 24 Feb 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
trains cancelled
मथुरा। फरीदाबाद में चौथी रेल लाइन बिछाई जाने और लाइनों को आपस में इंटरलॉकिंग सिस्टम से जोड़ने को लेकर रेलवे के इंजीनियर काम कर रहे हैं। इसे लेकर रेलवे इंजीनियरों ने मेगा ब्लॉक लिया है। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने एक हफ्ते में 400 ट्रेनें रद्द की हैं, जिनमें मथुरा से गुजरने वाली 19 ट्रेनें 25 फरवरी को रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में अप रूट की ट्रेन कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस, श्रीधाम एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, आगरा निजामुद्दीन इंटरसिटी एक्सप्रेस, गीता जयंती कुरुक्षेत्र मथुरा एक्सप्रेस, उदयपुर सिटी निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस, निजामुद्दीन जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस, मुंबई सेंट्रल फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, देहरादून इंदौर उज्जैन एक्सप्रेस 25 फरवरी को अप रूट में रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

डाउन रूट में गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस, मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस, मेवाड़ एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, फिरोजपुर जनता एक्सप्रेस, गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। रेलवे डीआरएम के पीआरओ व सीनियर डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों के रद्द होने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। स्टेशन पहुंचने से पहले यात्री ट्रेनों की जानकारी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed