फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trains cancelled due to RUB work of Railways

Mathura News: रेलवे के आरयूबी के कार्य से ट्रेनें निरस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Trains cancelled due to RUB work of Railways
मथुरा। रेलवे जंक्शन आने वाली कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त की गई हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के कानोता-खातीपुरा रेल खंड के बीच आरयूबी के निर्माण के लिए आरसीसी बॉक्स लगाना है। जिसके चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन

रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अप-डाउन लाइन की मथुरा-जयपुर 1 जून को निरस्त रहेगी। इसके अलावा प्रयागराज-लालगढ़ 31 मई को मथुरा जंक्शन और लालगढ़ के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। लालगढ़-प्रयागराज 2 जून को लालगढ़ और मथुरा जंक्शन के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। लालगढ़-प्रयागराज 1 जून को लालगढ़ स्टेशन पर 90 मिनट रेगुलेट रहेगी। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए वह रेलवे पूछताछ सेवा केंद्र व 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed