{"_id":"68c71fa0ae72db7a18050232","slug":"trains-arrived-late-at-the-junction-mathura-news-c-369-1-mt11008-135951-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जंक्शन पर देरी से आईं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जंक्शन पर देरी से आईं ट्रेनें
विज्ञापन
मथुरा। जम्मू और उत्तराखंड में बारिश का असर रेलवे यातायात पर साफ दिखाई दे रहा है। बारिश और मौसम की खराबी के चलते लंबी दूरी से आने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से जंक्शन पर पहुंच रही हैं।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रविवार को समता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से, गीता जयंती एक्सप्रेस एक घंटे, जाम नगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस एक घंटे समेत कई अन्य गाड़ियां विलंब से आईं। इससे यात्रियों को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बारिश और ट्रैक पर सतर्कता के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाया गया है।
जंक्शन पर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे आशुतोष, दिनेश, आकाश सिंह ने बताया कि उनका रिजर्वेशन समता एक्सप्रेस में है, लेकिन ट्रेन देरी से आ रही है। इससे उन्हें काफी देर से इंतजार करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए लगातार एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा मंडल में 90 फीसदी ट्रेनें सही समय से रवाना हो रही हैं।