फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Training of Ramlila artists begins with the invocation of gods

Mathura News: देवताओं के आह्वान के साथ रामलीला कलाकारों का प्रशिक्षण शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Training of Ramlila artists begins with the invocation of gods
कोसीकलां में रामलीला कलाकारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूजा करते हुए लोग। - फोटो : mathura
कोसीकलां। रामलीला संस्थान द्वारा आयोजित उत्तर भारत के प्रमुख भरत मिलाप मेले के दौरान होने वाली रामलीला मंचन में देवताओं का आह्वान किए जाने के साथ कलाकारों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। इस मौके पर कार्यक्रम स्थल सियावर रामचंद्र के जयघोषों से गूंज उठा।
विज्ञापन

बुधवार की रात आठ बजे संस्थान के भवन में आयोजित कार्यक्रम में मेला आचार्य मोरमुकुट शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच लीला निर्देशक सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि तालीम के माध्यम से अभिनय करने वाले स्वरूपों को प्रशिक्षण दिया जाता है। रामलीला में होने वाली मंचन में युद्धों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस बार राम की भूमिका भव्य, लक्ष्मण की रोहन, माता सीता की वेदांत, भरत दिव्यार्थ, शत्रुघ्न वैभव, हनुमान की हरिओम निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन


संस्थान के अध्यक्ष अजय मंगला, मंत्री अन्नू वैद्य, समन्वयक हरेंद्र ठाकुर ने बताया कि भरत मिलाप मेले में साथ नवमी के दिन प्रसिद्ध काली मां की रौद्र रूप की सवारी निकाली जाती है। इस बार उत्तर भारत का प्रसिद्ध भरत मिलाप मेला तीन अक्तूबर को होगा। संयोजक अजय गोयंका, पिन्टू, कमल किशोर वार्ष्णेय, राहुल मंगला, मनीष जैन, शृंगारी प्रमुख भगवत प्रसाद, योगेंद्र अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, तनिष्क मंगला, जगदीश, सुरेश चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed