Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trainee IAS officers of the 2024 batch examined administrative procedures.

Mathura News: 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने परखी प्रशासनिक कार्यप्रणाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Trainee IAS officers of the 2024 batch examined administrative procedures.
मथुरा। 2024 बैच के 9 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दल सोमवार को मथुरा पहुंचा। उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को परखा और विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए और संत प्रेमानंद महाराज से भी भेंट की। यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

यह दल अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और मैदानी स्तर की चुनौतियों को समझने के लिए चार दिवसीय दौरे पर आया है। मथुरा पहुंचते ही प्रशिक्षु अधिकारियों ने आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। दल ने वृंदावन स्थित प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात जिले के विभिन्न प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया और ब्रज की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक स्थिति को परखा। दौरे के दौरान, इन युवा अधिकारियों ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समय बिताया और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, कानून व्यवस्था और जनसुनवाई जैसी प्रशासनिक गतिविधियों की बारीकियों को समझा। इसका उद्देश्य नए अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से पहले व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed