फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Trained in sanitation but no jobs... Garbage piles up at intersections

Mathura News: सफाई का प्रशिक्षण मिला, काम नहीं... चौराहों पर लगे कूड़े के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Trained in sanitation but no jobs... Garbage piles up at intersections
भरतपुर गेट पर कूड़ा उठाने पहुंची जेसीबी को भगाते सफाई कर्मी।
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम में प्रशिक्षण के बाद काम पर न लगाए जाने से 540 सफाईकर्मियों का आक्रोश भड़क गया। रविवार सुबह कर्मचारियों ने हड़ताल कर नगर निगम की कूड़ा गाड़ियां रोक दीं। उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों पर कूड़ा डलवा दिया, जिससे यातायात और राहगीरों को परेशानी हुई। नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे बाद 11:00 बजे तक भरतपुर गेट, होली गेट, डीग गेट और एसबीआई चौराहे समेत कई स्थानों पर कूड़े के ढेर हटवा दिए।
विज्ञापन

संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ के नेता उत्तम चंद सहजना ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 540 लोगों को चार जुलाई से 19 जुलाई तक प्रशिक्षण दिया गया था। तत्कालीन नगर आयुक्त जग प्रवेश ने प्रशिक्षण के बाद काम पर रखने का आश्वासन दिया था। हालांकि, उनके स्थानांतरण के बाद यह मामला अटक गया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें काम नहीं दिया गया और प्रशिक्षण अवधि का भुगतान भी नहीं किया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने 22 सितंबर को नगर निगम में प्रदर्शन किया था। तब 25 सितंबर तक काम पर रखने का आश्वासन मिला था। इसके लिए तत्कालीन अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति बनी थी। उनके स्थानांतरण के बाद अनिल कुमार को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। समिति ने कर्मचारियों से एक अक्तूबर तक का समय मांगा था। 30 सितंबर को समिति ने रिपोर्ट प्रस्तुत की, लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। दो अक्तूबर को कर्मचारियों ने सात सूत्री मांगों के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। तीन अक्तूबर को वार्ता भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

नगर निगम की गाड़ियों को रोककर कुछ बाहरी लोगों ने चौराहों पर कूड़ा डलवाया था। बाद में निगम के कर्मचारियों ने इस कूड़े को हटवा दिया। 540 लोगों के प्रशिक्षण का प्रस्ताव बोर्ड बैठक से पास ही नहीं हुआ था। इस मामले में एक समिति बना दी गई है। शहर की सफाई व्यवस्था खराब नहीं होने दी जाएगी। - ओजस्वी राज, नगर आयुक्त

------
जारी रहेगा प्रदर्शन
संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी है कि सोमवार से 11 कंपनियों के सफाई कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल होंगे। किंग कंपनी के प्रबंधक दीपक गौतम ने बताया कि उन्हें संघ का पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का शोषण नहीं होना चाहिए। प्रदर्शन में सुरेश चंद चौहान, प्रमोद वाल्मीकि, विक्की वाल्मीकि, बंटी, प्रीतम सिंह, सनी प्रधान, संदीप सिंह, रवि कुमार, दीपमाला सहित कई लोग मौजूद रहे। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर आगे भी प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed