फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two women die after being hit by train in Mathura

Mathura: भाभी को बचाने के लिए ननद ने लगा दी जान की बाजी, ट्रेन से कटकर दोनों की मौत

Mon, 07 Nov 2022 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2022 12:42 AM IST
सार

दिल्ली मंगोलपुरी क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं की भूतेश्वर सब रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों ननद और भाभी थी। दोनों मथुरा में परिक्रमा करने आई थीं। 

विज्ञापन
Two women die after being hit by train in Mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में देवोत्थान पर परिक्रमा करने आईं दिल्ली के मंगोलपुरी की रहने वाली दो महिलाओं की भूतेश्वर सब रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों ननद-भाभी थी। दोनों का प्रेम इतना गहरा था कि दोनों एक-दूसरे के हर दुख-सुख में काम आती थीं। यही कारण था कि दिल्ली के मंगोलपुरी की सभी महिलाएं मथुरा में परिक्रमा करने आईं तो ननद प्रेमलता भी भाभी बैजयंती के साथ आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ननद एक बारगी प्लेटफार्म पर चढ़ गई थी, लेकिन जब उसने देखा कि भाभी नहीं चढ़ पा रहीं तो वह उन्हें ऊपर चढ़ाने के लिए नीचे उतर गई। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आती दक्षिण एक्सप्रेस ने दोनों को चपेट में ले लिया।

विज्ञापन


करीब दस महिलाओं का एक समूह शनिवार को मंगोलपुरी, दिल्ली से मथुरा परिक्रमा को आया था। सभी महिलाएं पलवल एक्सप्रेस से दिल्ली से मथुरा आईं। जंक्शन पर उतरकर परिक्रमा प्रारंभ ही की थी। इसी बीच हादसा हो गया। मौके पर पहुंचे कोसीकलां जीआरपी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की जानकारी दी थी। सुबह सात बजे करीब परिजन शव को पोस्टमार्टम कराकर ले गए।

विज्ञापन

दोनों महिलाएं ब्रिज की सीढ़ी नहीं चढ़ सकीं

दोनों महिलाओं ने ओवर ब्रिज पार करने के लिए ओवर ब्रिज की कुछ सीढ़ियां चढ़ीं भी परंतु जब वह सीढ़ियां नहीं चढ़ सकीं तो वापस आ गईं और फिर पटरी पार करने लगीं। प्रेमलता के पति पवन कुमार व बैजयंती के पुत्र सुनील भी मौके पर आ गए थे। दोनों ने बताया कि उन्हें रात में करीब डेढ़ बजे साथ आई एक महिला ने फोन करके जानकारी दी थी।

परिक्रमा के दौरान नहीं रखी सतर्कता

केवल भूतेश्वर स्टेशन पर ही नहीं बल्कि मथुरा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में जहां-जहां रेलवे लाइन पड़ती है, वहां पर रेलवे ने या फिर पुलिस ने परिक्रमार्थियों को रेलवे लाइन से बचाने के लिए कोई सतर्कता नहीं बरती। परिक्रमा दो स्थानों पर मथुरा-वृंदावन के बीच रेलवे लाइन को भी पार कर रही है तथा इसके अलावा भूतेश्वर स्टेशन तथा अन्य स्थानों पर भी परिक्रमार्थियों ने रेलवे लाइन पार की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed