फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traffic jam in Vrindavan, people are troubled

Mathura News: वृंदावन में लगा जाम, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in Vrindavan, people are troubled
जाम में फंसे वाहन
संवाद न्यूज एजेंसीवृंदावन। नगर में मंगलवार को जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह स्थिति सुबह से शाम तक बनी रही। इस दौरान पुलिस असहाय नजर आई।
विज्ञापन



जाम में फंसे आगरा के पूर्व पार्षद अमित अग्रवाल ने बताया कि भगवान के दर्शन की खुशी तो होती है, लेकिन जाम में फंसकर सारा उत्साह ठंडा पड़ जाता है। कई बार तो घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। जाम की समस्या से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं। व्यापारी नेता धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने बताया कि वृंदावन में जाम की समस्या जी का जंजाल बन गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ बैठक में हर बार जाम की समस्या को लेकर चर्चा होती है, लेकिन जाम की समस्या जस की तब बनी है। अनुज शर्मा ने बताया कि वृंदावन में जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। समय पर पहुंचने के लिए घर से जल्दी निकलना पड़ता है। वृंदावन में जाम की समस्या का मुख्य कारण ई रिक्शा चालक हैं जो तिराहे और चौराहे पर मनमानी करते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





चंडीगढ़ से वृंदावन दर्शनार्थ को आए श्रद्धालु शैलबिहारी पांडे ने बताया कि वह हर मां अपने आराध्य बांके बिहारी लाल के दर्शन करने हेतु वृंदावन आते हैं। लेकिन उन्हें वृंदावन में आकर जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई कई घंटे तक उनकी गाड़ी जाम में फंसी रहती है और उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed