फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traffic arrangements have changed in markets for Diwali

Mathura News: दिवाली पर बाजारों में बदली यातायात व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements have changed in markets for Diwali
मथुरा। पंचोत्सव पर यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में रूट डायवर्जन लागू किया। कई प्रमुख मार्गों पर चारपहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग स्थल और मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जहां वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

कोतवाली, होली गेट, चौक बाजार, गोविंद नगर, डीग गेट के साथ-साथ वृंदावन में डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था भाई दूज तक लागू रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वह यातायात नियमों का पालन करें और वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल व मार्गों से गुजरें, ताकि त्योहार के दौरान जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में रहेगा बदलाव
होली गेट आने वाले सभी मर्गों पर ऑटो, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन प्रतिबंध रहेंगे। इन वाहनों के लिए सेठ बीएन पोद्दार स्कूल में पार्किंग सुनिश्चित की गई है। डीग गेट की तरफ से आने वाले वाहनों भरतपुर गेट से स्टेट बैंक चौराहे के लिए डायवर्ट किया गया है। मसानी चौराहे से डीग गेट की ओर, गोवर्धन चौराहे से कृष्णा नगर एवं मथुरा शहर की ओर, मंडी चौराहे से कृष्णानगर, बिजलीघर की ओर और नहरौली चौराहे से धौलीप्याऊ की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंध रहेंगे। रोडवेज बसें भी गोवर्धन चौराहे और नए बस अड्डे से भूतेश्वर की ओर नहीं जा सकेंगी, इन्हें मालगोदाम रोड से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है वृंदावन की यातायात व्यवस्था
सौ सैया अस्पताल और पानीगांव, एक्सप्रेस-वे व मांट की तरफ से आने वाले ऑटो व चार पहिया वाहन वृंदावन में प्रतिबंधित रहेंगे, इन वाहनों सौ सैया अस्पताल के पास पार्किंग व्यवस्था की गई है। छटीकरा एनएच-19 से वृंदावन जाने वाले वाहन पूर्ण प्रतिबंध रहेंगे, हल्के वाहन मल्टीलेबल पार्किंग में और बड़ी बसें वैष्णो माता मंदिर के सामने बनी पार्किंग में पार्क होंगी। मल्टीलेबल पार्किंग से सभी ई-रिक्शा नंदनवन कट व सुनरख तिराहे तक आ सकेंगे, इसके आगे नहीं जा सकेंगे।

यम द्वितीय पर ये रहेगी यातायात व्यवस्था
लक्ष्मीनगर से शहर की ओर आने वाले भारी वाहन पूर्ण प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन गोकुल बैराज होकर गंतव्य को जाएंगे। मसानी तिराहे से शहर की आरे आने वाले वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन वृंदावन के सौ सैया तिराहे से गंतव्य को जाएंगे। गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा और नहरौली चौराहे से शहर की ओर आने वाले वाहन टाउनशिप होकर जाएंगे। गोकुल बैराज मोड से शहर आने वाले वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। रोडवेज बसें भी गोवर्धन चौराहे और नए बस अड्डे से भूतेश्वर की ओर नहीं जा सकेंगी, इन्हें औद्योगिक क्षेत्र से होकर मालगोदाम रोड से भेजा जाएगा। इसके अलावा यम द्वितीय पर श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए जीआईसी परिसर, रामलीला मैदान और सेठ बीएन पोद्दार स्कूल में पार्किंग व्यवस्था की गई है। धौलीप्याऊ रेलवे ग्राउंड और गोविंदनगर रामलीला ग्राउंड में पार्किंग की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed