फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traders Mobilize Over Shop Name Changes and Road Construction

Mathura News: दुकानों के नाम परिवर्तन और सड़क निर्माण को लेकर व्यापारी लामबंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Traders Mobilize Over Shop Name Changes and Road Construction
नगर निगम में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह से मुलाकात करते हुए व्यवसायी। 
मथुरा। भरतपुर गेट कोतवाली रोड व्यवसायी समिति के बैनर तले व्यापारी दुकानों के नाम परिवर्तन और सड़क निर्माण की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं। नगर निगम के अपर आयुक्त सौरभ सिंह से मुलाकात कर दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन


महामंत्री रामचंद्र खत्री के नेतृत्व में व्यापारियों ने झूलेलाल पालिका बाजार एवं जवाहरगंज क्षेत्र स्थित नगर निगम की छोटी दुकानों के नाम परिवर्तन का मुद्दा उठाया। बताया कि इस संबंध में कई बार पत्र दिए जा चुके हैं। कुछ दुकानों के नाम परिवर्तन किए गए लेकिन अधिकांश फाइलें आज भी लंबित पड़ी हैं। पूर्व में पारित प्रस्ताव के अनुसार सभी दुकानों के नाम परिवर्तन किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

अपर आयुक्त सौरभ सिंह ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं दूसरे ज्ञापन में होली गेट से डीग गेट तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य में सड़क का स्तर ऊंचा न करने की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि सड़क ऊंची होने पर बरसात में पानी दुकानों में भर जाएगा। इस दौरान महेशचंद खंडेलवाल, विनोद अग्रवाल और कदीर अहमद सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed