फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traders are angry with America's 50 percent tariff

Mathura News: अमेरिका के 50 प्रतिशत टैरिफ से व्यापारियों में आक्रोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Traders are angry with America's 50 percent tariff
मथुरा। विदेशी भगाओ स्वदेशी अपनाओ अभियान का शंखनाद करते व्यापारी। - फोटो : mathura
मथुरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए 50 प्रतिशत टैरिफ से ब्रज के व्यापारियों में आक्रोश हैं। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति के टैरिफ प्लान को चुनौती के रूप में लिया है। व्यापारी अब स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ अभियान के तहत स्वदेशी माल की बिक्री को प्राथमिकता देंगे। रविवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से जागरूकता अभियान का शंखनाद किया। व्यापारी स्वदेशी माल की बिक्री और उत्पाद के साथ लोगों को स्वदेशी माल खरीदने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

रविवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने अभियान का शंखनाद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगे। अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर देशवासियों के साथ व्यापारियों को भी चुनौती दी है। हम इस चुनौती को स्वीकार करते हैं। अब व्यापारी स्वदेशी माल की बिक्री पर अधिक ध्यान देंगे।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारी और जनता को स्वदेशी माल अपनाओ विदेशी भगाओ के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने बड़े-छोटे उद्यमी, व्यापारियों, स्टार्टअप, महिलाओं से अपील की है कि वर्तमान चुनौती को स्वीकार करते हुए स्वदेशी सामान का उपयोग, व्यापार और उत्पादन बढ़ाने में सहयोग करें। महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व मंडल के नगर महामंत्री शशि भानु गर्ग ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री, राज नारायण, दिलीप पांडे, सुनील साहनी, भगवान चतुर्वेदी, मीणा लाल बजाज, श्रीकृष्ण जन्मस्थान व्यवसाय समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, विकास जिंदल, प्रेम शंकर अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed