फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Toys and sweets distributed on Krishna's birth

Mathura News: कृष्ण जन्म पर लुटाए खिलौने और मिठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Toys and sweets distributed on Krishna's birth
श्रृद्धालुओं को खिलौने लुटाते भागवताचार्य
नौहझील। श्रीझाड़ी वाले हनुमान मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन रविवार को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य महाराज ने नंद बाबा के घर पर उत्सव के माहौल का सुंदर वर्णन किया। कथा पंडाल नंद के आनंद भए, जय कन्हैयालाल की के उद्घोष से गूंज उठा। भक्तों ने भजनों पर नृत्य किया। विधायक राजेश चौधरी, प्रधान प्रशांत गुप्ता, मनीष जिंदल ने मिठाई, टॉफियां, खिलौने लुटाए।
विज्ञापन


कथाव्यास अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि भगवान युगों-युगों से भक्तों के साथ अपने स्नेह रिश्ते को निभाने के लिए अवतार लेते आए हैं। उन्होंने वामन अवतार, समुंद्र मंथन, श्री राम और भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान को अगर पाना है तो मन में इस भाव को बसा लेना होगा कि मेरा सब कुछ मेरे ठाकुरजी हैं। मेरे पास अपना कुछ भी नहीं।
विज्ञापन


कहा कि जो गजेंद्र मोक्ष का पाठ करता है, उस पर ठाकुरजी की कृपा सदा बनी रहती है। कहा कि माता-पिता के चरण पकड़ लो, किसी और की चरण वंदना की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। कहा कि अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। आज गिरिराज पूजन और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। महंत रामरतन दास महाराज, चमन बिहारी महाराज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कालिया नाग मान मर्दन की लीला का मंचन किया
नौहझील। श्रीझाड़ी हनुमानजी मंदिर पर चल रहे वार्षिकोत्सव में शनिवार रात निंबार्क रासलीला मंडल के कलाकारों ने कालिया नाग मान मर्दन लीला का मनमोहक मंचन किया। लीला में दिखाया गया कि श्रीकृष्ण मित्रों के साथ यमुना नदी के किनारे गेंद से खेल रहे थे। गेंद नदी में जाने पर कान्हा ने यमुना में छलांग लगा दी। वहां कृष्ण ने कालिया नाग की पूंछ पकड़कर उसे मारना शुरू कर दिया। प्राण रक्षा की दुहाई देने पर कृष्ण ने कालिया नाग के फन पर नृत्य किया और उसे यमुना छोड़कर समुद्र में जाने के लिए वचनबद्ध किया। लीला का शुभारंभ महंत रामरतन दास महाराज ने राधाकृष्ण की आरती उतारकर किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed