फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Today Thakur Bankebihari will sit in the golden carousel, the time of darshan extended by 4 hours

Mathura News: आज ठाकुर बांकेबिहारी स्वर्ण हिंडोला में होंगे विराजमान, दर्शनों का समय 4 घंटे बढ़ाया

Sat, 19 Aug 2023 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 19 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Today Thakur Bankebihari will sit in the golden carousel, the time of darshan extended by 4 hours
वृंदावन(मथुरा)। हरियाली तीज के मद्देनजर वृंदावन में उमड़ने वाली भीड़ पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। ठाकुर बांकेबिहारी जहां स्वर्ण-रजत जड़ित हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे, वहीं दर्शन का समय भी 4 घंटे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 7.45 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक बांकेबिहारी गर्भगृह से बाहर स्वर्ण हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि हरियाली तीज पर बांकेबिहारी के प्रात:कालीन और सायंकालीन दर्शन का समय 2-2 घंटे बढ़ाया गया है। इसके साथ ही आरती का समय भी बदला गया है।
विज्ञापन

प्रात: कालीन सेवा में सेवायत का निज मंदिर में प्रवेश प्रात: 6 बजे, प्रात: 7.45 बजे दर्शन खुलेंगे, शृंगार आरती प्रात: 7.55 पर, राजभोग सेवा प्रात: 8 बजे, राजभोग आरती दोपहर में 1.55 बजे और मध्याह्न 2 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। शाम को 5 बजे मंदिर के पट खुलेंगे, शयन आरती रात्रि 10.55 पर होगी इसके बाद रात्रि 11 बजे मंदिर के पट बंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed