फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Today is a very happy day for Sanatan Samaj: Sadhvi Ritambhara

सनातन समाज के लिए आज का दिन बहुत ही प्रसन्नता का दिन : साध्वी ऋतंभरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Today is a very happy day for Sanatan Samaj: Sadhvi Ritambhara
वृंदावन (मथुरा)। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा हिंदू पक्ष की अपील को स्वीकारने पर धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारी संत-महंतों के साथ वात्सल्य ग्राम पहुंचे। यहां उन्होंने साध्वी ऋतंभरा के सानिध्य में बैठक की और हर्ष जताया।
विज्ञापन

साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि धर्म रक्षा संघ का अभीष्ट पूरा हो गया, क्योंकि पत्थर स्वयं गवाही देते हैं, दीवारें स्वयं बोलती हैं। सच को छुपाया नहीं जा सकता। सनातन समाज के लिए आज का दिन बहुत ही प्रसन्नता का दिन है। संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा कि सर्वे होने के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। मंदिर होने के प्रमाण स्वयं प्रकट होंगे।
विज्ञापन

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि धर्म रक्षा संघ ने भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए अदालत में वाद दायर किया था। अनेक बार अदालत से सर्वे कराने की प्रार्थना की थी, लेकिन आज जब इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश आया उसे हिंदू समाज अपनी जीत के रूप में देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंडलेश्वर स्वामी आदित्यानंद महाराज ने कहा कि मथुरा जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनने का रास्ता साफ होने लगा है। यह जीत की पहली सीढ़ी है। सर्वे के बाद ईदगाह के स्थान पर मंदिर होने के प्रमाण अदालत को प्राप्त हो जाएंगे। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज ने कहा कि आखिर सच को कब तक छुपाया जाएगा। सर्वे के बाद सारा सच स्वयं सामने आ जाएगा। बैठक में श्रीदास प्रजापति, गोपाल शर्मा, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed