{"_id":"67f81384e0fbfdd4b9094585","slug":"tired-of-the-money-lenders-demands-and-threats-the-farmer-committed-suicide-mathura-news-c-29-1-agr1017-380366-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: साहूकार के तगादे व धमकी से तंग आकर किसान ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: साहूकार के तगादे व धमकी से तंग आकर किसान ने दी जान
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। गांव सामंतागढ़ी में साहूकार के तगादे व धमकी से तंग आकर किसान ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न होती देखकर पीड़ित पक्ष ने बृहस्पतिवार को सुलह कर ली।
छोटे भाई अजय पाल सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई अजीत सिंह फौजदार पर सरकारी लोन के साथ गांव के साहूकार का कर्ज था। तगादे के कारण भाई परेशान थे। मंगलवार सुबह गांव के साहूकार ने एक साल पहले लिए 20 हजार रुपये का तगादा किया। इस दौरान अभद्रता करते हुए घर की भैंस खोलकर ले जाने की धमकी भी दी।
छोटे भाई के अनुसार, बड़े भाई के कहने पर उन्होंने फोन से साहूकार के खाते में 20 हजार रुपये डाल दिए। यह बात भाई को पता नहीं चल सकी। बेइज्जती के डर से भाई ने जान दे दी। बृहस्पतिवार को गांव में पंचायत के बाद अजीत के बेटे, बेटी के नाम एक लाख रुपये करने पर दोनों पक्षों में सहमति के बाद सुलहनामा हो गया।
विज्ञापन
सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि किसान अजीत की मौत की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
तहरीर देने के 40 घंटे तक नहीं हुई कार्रवाई
मृतक के छोटे भाई अजयपाल सिंह व परिजन के अनुसार, मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे साहूकार व अन्य के खिलाफ हसनपुर चौकी में तहरीर दी गई। इसके बाद भी बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में थाना प्रभारी रवि त्यागी व चौकी प्रभारी अशेष सिंह ने घटना के संबंध में तहरीर मिलने से इन्कार कर दिया। कहा, पुलिस के ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।