फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tied hands and legs to cot stuffed cloth in mouth farmer hostage and looted

UP: चारपाई से बांधे हाथ-पैर, मुंह में कपड़ा ठूंसा...ताकि वो चीख न सके, किसान को बंधक बनाकर लूट ले गए भैंस

Sat, 18 Jan 2025 11:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 11:36 AM IST
सार

सर्द रात में बदमाशों ने किसान को असलाह के बल पर बंधक बना लिया। चारपाई से हाथ-पैर बांधने के बाद मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दो भैंस लूटकर फरार हो गए।  
 

विज्ञापन
Tied hands and legs to cot stuffed cloth in mouth farmer hostage and looted
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नौहझील के थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने किसान को असलाह के बल पर बंधक बनाकर दो भैंस वाहन में लादकर चोरी कर ले गए। किसान के शोर मचाने के प्रयास पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। चारपाई से हाथ-पैर बांध दिए। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई और सूचना इलाका पुलिस को दी। तहरीर लेकर इलाका पुलिस बदमाशों की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन



जानकारी देते हुए बाजना चौकी के अंतर्गत गांव बालीपुर निवासी किसान इन्द्रजीत ने बताया कि वह अपने पशुओं की रखवाली को नौहरे में सो रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाश नौहरे में घुस आए। चहल-कदमी की आवाज सुन किसान की आंख खुल गई। बदमाशों को देख शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने किसान को असलाह दिखा बंधक बना लिया। मुंह में कपड़ा ठूंस चारपाई से किसान के हाथ-पैर बांध दिए। वहां बंध रहीं दो भैंसों को वाहन में लादकर ले गए। सुबह घर से किसान की पत्नी पशुओं के चारे में आटा मिलाने को पहुंची तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों द्वारा सूचना डायल 112 नंबर पर दी गई। सूचना पर बाजना चौकी प्रभारी अरविंद सिवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। घटना के संबंध में पीड़ित किसान द्वारा तहरीर इलाका पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed