फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three women fainted due to crowd pressure at Banke Bihari temple in Vrindavan

Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव में तीन महिलाएं बेहोश, दिल्ली, हिसार और हरियाणा से आई थीं

Mon, 24 Jun 2024 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 10:28 PM IST
सार

बांके बिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव में तीन महिलाएं बेहोश हो गईं। यह दिल्ली, हिसार और हरियाणा से दर्शन करने आई थीं। 

विज्ञापन
Three women fainted due to crowd pressure at Banke Bihari temple in Vrindavan
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में ठा. बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार शाम तीन महिलाएं भीड़ के दबाव में बेहोश हो गईं। आनन-फानन उन्हें भीड़ से निकालकर उपचार को ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर महिलाएं वापस लौट गईं।

विज्ञापन


बांकेबिहारी चौकी मार्ग से लेकर विद्यापीठ चौराहा तक सोमवार को श्रद्धालुओं की शाम की पाली में दर्शन को भीड़ हो गई। इस भीड़ के दबाव और उमस भरी गर्मी के कारण बांकेबिहारी गेट संख्या एक पर शाम आठ बजे करीब सोनिया (42) निवासी फरीदाबाद, हरियाणा और मंदिर के भीतर अंजू (40) पत्नी शेखर निवासी दिल्ली और विमला रानी (65) पत्नी नत्थी राम निवासी हिसार, हरियाणा बेहोश हो गईं। 
विज्ञापन


एक-एक कर बेहोश हुईं इन महिलाओं को तत्काल मंदिर में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। ओआरएस के घोल, इंजेक्शन व दवाओं के बाद इनकी तबीयत में सुधार हुआ। इसके बाद रात नौ बजे करीब इन्हें घर को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed