फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three private hospitals sealed for not meeting the standard

अभियान चलाकर तीन निजी अस्पतालों को सील किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Three private hospitals sealed for not meeting the standard
मथुरा। पिछले दिनों आगरा के एक निजी अस्पताल में लगी आग के बाद मथुरा का स्वास्थ्य विभाग जाग गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर तीन निजी अस्पतालों को सील कर दिया। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण एवं फायर सेफ्टी के मानक पूरे न होने पर की गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार, चीफ फायर ऑफिसर ने सीएमओ को 66 अस्पतालों की सूची भेजकर पंजीकरण निरस्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. मुनीष पौरूष, चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद कुमार शर्मा, डॉ. अनुज चौधरी की टीम ने सबसे पहले छटीकरा स्थित पारसमणि हॉस्पिटल पर छापा मारा। यह बिना पंजीकरण संचालित हो रहा था। यहां मरीज भर्ती पाए गए। अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण, फायर सेफ्टी आदि विभागों के मानक पूरे नहीं मिले। हॉस्पिटल पर सील करने की कार्रवाई की जबकि अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करा दिया गया। इसके बाद टीम गोवर्धन चौराहा छाता पहुंची। यहां गोपाल हॉस्पिटल भी बगैर पंजीकरण संचालित किया जा रहा था। टीम ने इसे भी सील कर दिया। छाता स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल को भी कमियां मिलने पर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed