फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three people, including woman, injured in road accidents

Mathura News: सड़क हादसों में महिला समेत तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Three people, including woman, injured in road accidents
गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। दोनों ही मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गईं हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोवर्धन बाईपास पर आन्यौर मोड़ के समीप कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला को चपेट में ले लिया। राजस्थान के नगला देशवार निवासी अनिल कुमार ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि 11 फरवरी को वह अपनी मां महादेई के साथ बाइक से अपने मामा के गांव माढ़ा चौथईया जा रहे थे। रास्ते में बाइक रोककर सड़क किनारे खड़े थे तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने मां हरदेई को टक्कर मार दी। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए महात्मा गांधी हॉस्पिटल जयपुर ले गए।
विज्ञापन

वहीं गोवर्धन बाईपास पर ईको कार की टक्कर से दो लोग हो गए। थाने में दी तहरीर में थाना रिफाइनरी के गांव बरारी निवासी दुर्गेश कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को उनके पिता व मामा बाइक से गोवर्धन बाईपास होकर जा रहे थे। पीछे से कार चालक गोवर्धन की इंद्रा कॉलोनी निवासी यूनिस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों को गंभीर चोट आई हैं। दोनों का बरारी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed