फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three miscreants including child molester caught in encounter Action in the forests of village Pilhora, two injured after being shot in the leg

Mathura News: मुठभेड़ में बाल अपचारी समेत तीन बदमाश पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants including child molester caught in encounter
Action in the forests of village Pilhora, two injured after being shot in the leg
मथुरा। छाता कोतवाली के गांव पिल्होरा के जंगलों में बंबा नंबर 3 पर सोमवार रात बदमाशों की स्वाट व पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं पकड़े गए बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन





कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि तीन बदमाश वारदात को अंजाम देेने की फिराक में पिल्होरा के जंगलों में खड़े हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम बंबा नंबर 3 पर पहुंची। यहां तीन लोग संदिग्ध हाल में खड़े थे, जो पुलिस को देखकर बाइक पर भागने लगे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होने से तीनों गिर पड़े। इसके बाद पैदल ही जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया और नहीं रुकने पर गोली मारने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इसके बावजूद नहीं रुके और फायरिंग करने लगे। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर पर गोली लगी। इसके बाद तीनों ने सरेंडर कर दिया। बदमाशों की पहचान मोनू और कर्मवीर निवासी पैगाम थाना शेरगढ़ के रूप में हुई। दोनों को घायलावस्था में पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल भेजा गया। इनके कब्जे से लूटी हुई मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, एक बंदूक, 12 बोर का एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। जांच में पता चला है कि इन बदमाशों ने 23 जून की सुबह बताना अंडर पास से एक व्यक्ति से मोबाइल फोन और 6000 रुपये लूट लिए थे। इस संबंध में कोतवाली में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed