{"_id":"6aabe7108fd7a51a5a0a614f","slug":"three-laborers-died-of-electrocution-while-boring-in-mathura-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बड़ा हादसा: विद्युत लाइन की चपेट में आई बोरिंग मशीन, दो मजदूर समेत तीन की माैके पर ही माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बड़ा हादसा: विद्युत लाइन की चपेट में आई बोरिंग मशीन, दो मजदूर समेत तीन की माैके पर ही माैत
Thu, 17 Sep 2026 06:41 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 17 Sep 2026 06:41 PM IST
सार
मथुरा के शेरगढ़ में बोरिंग करते समय 11 हजार विद्युत लाइन की चपेट में आए तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
माैके पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सियारा में बृहस्पतिवार को सबमर्सिबल के लिए बोरिंग करते समय बड़ा हादसा हो गया। बोरिंग मशीन ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गई। मशीन में करंट उतरने से दो मजदूर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।
गांव सियारा में मोहन सिंह सबमर्सिबल के लिए बोरिंग करा रहे थे। गंगरोली निवासी सुल्तान व मोहन बोरिंग कर रहे थे और मोहन सिंह पास में खड़े थे। इसी दौरान बोरिंग मशीन किसी तरह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। लाइन की चपेट में आते ही मशीन में तेज करंट दौड़ गया। हादसे की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही शेरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपनों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।