{"_id":"67a3b3c25528bfae9704c3c7","slug":"three-killed-4-injured-in-road-accident-mathura-news-c-29-1-mtr1013-352185-2025-02-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: हाईवे पर मौत बनकर दौड़ा ट्रेलर, पहले कार को उड़ाया...फिर दो दुकानों घुसा; दर्दनाक हादसे में 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: हाईवे पर मौत बनकर दौड़ा ट्रेलर, पहले कार को उड़ाया...फिर दो दुकानों घुसा; दर्दनाक हादसे में 3 की मौत
Thu, 06 Feb 2025 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:34 PM IST
सार
बयाना-भरतपुर राज्य राजमार्ग पर ट्रेलर मौत बनकर दौड़ा। पहले एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद दो दुकानों में घुस गया। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा से सटे बयाना-भरतपुर राज्य राजमार्ग पर बुधवार देर शाम भीषण हादसा हो गया। पेड़ से बचने के चक्कर में अनियंत्रित हुआ ट्रेलर कार को टक्कर मारते हुए दो दुकानों में घुस गया, एक मकान में भी दरारें आ गईं। हादसे में वृंदावन होते हुए कुम्भ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटनास्थल पर आधा घंटे बाद हुए दूसरे हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गया। चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बयाना के थाना सदर क्षेत्र में बीरमपुरा टोल से आगे, सेवा कुरवारिया के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से कार की जोरदार टक्कर हो गयी। थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह चाहर ने बताया कि हादसे में कार चालक रुदावल थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद निवासी गोपाल पुत्र बनय सिंह, सूरौठ थाना क्षेत्र के तहारपुर निवासी लाखन पुत्र रतीराम और करौली के बिसूरी निवासी रामचंद्र की मौत हो गई। करौली के खेड़ा राजगढ़ निवासी भल्लू पुत्र रमेश घायल है। उसे आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गयी। चालक एवं खल्लासी गाड़ी के भीतर ही फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने उन्हें निकालकर जिला अस्पताल भेजा। बयाना सदर थाना व झील चौकी पुलिस ने लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। शवों को उच्चैन सीएचसी और बयाना के उपजिला अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं घटनास्थल के पास आधे घंटे बाद दूसरा हादसा हो गया। पेड़ से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने बयाना के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल उच्चैन निवासी रवि, अरविंद एव रोहित शामिल हैं।
पेड़ बना हादसे की वजह
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क के किनारे लगे छौंकरा के पेड़ से टकराकर ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। सामने से आ रही कार को टक्कर मारता हुआ दो दुकानों को तोड़ता हुआ उनके अंदर घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि पेड़ को निर्माण एजेंसी सड़क से हटवा देती तो हादसा नहीं होता। नगला कल्याण निवासी दिगम्बर ने बताया कि ट्रेलर के टकराने से उनकी दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। मकान में भी दरारें आ गईं हैं। मौके पर मौजूद बयाना के डिप्टी एसपी कृष्णराज ने घायलों को पुलिस की गाड़ियों से बयाना अस्पताल भिजवाया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क के किनारे लगे छौंकरा के पेड़ से टकराकर ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। सामने से आ रही कार को टक्कर मारता हुआ दो दुकानों को तोड़ता हुआ उनके अंदर घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि पेड़ को निर्माण एजेंसी सड़क से हटवा देती तो हादसा नहीं होता। नगला कल्याण निवासी दिगम्बर ने बताया कि ट्रेलर के टकराने से उनकी दो दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। मकान में भी दरारें आ गईं हैं। मौके पर मौजूद बयाना के डिप्टी एसपी कृष्णराज ने घायलों को पुलिस की गाड़ियों से बयाना अस्पताल भिजवाया।