Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three days after Holi, the ashes and garbage haven't been cleared yet.

Mathura News: होली के तीन दिन बाद भी नहीं उठे राख, कूड़े के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three days after Holi, the ashes and garbage haven't been cleared yet.
गौरा नगर के मुख्य मार्ग पर होलिका दहन के बाद लगा कचरे का ढेर।
वृंदावन। होली के त्योहार को तीन दिन बीत गए हैं। बावजूद इसके नगर निगम ने जगह-जगह चौराहों पर रखी गईं होलिका के चलने के बाद राख और कूड़ों के ढेरों को उठवाया नहीं गया है। मार्गों पर वाहनों के आवागमन से जहां राख उड़कर घरों में जा रही है वहीं कचरे के ढ़ेर से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

होली पर जगह-जगह चौराहों पर होलिका दहन हुआ। दो मार्च की रात हुए होलिका दहन के बाद मार्गाें पर उपलों की राख और कचरे का ढेर लग गया है। त्योहार को तीन दिन बीत जाने के बाद भी कचरे की नगर निगम द्वारा अनदेखी की जा रही है। गौरानगर स्थित पुलिया के समीप, हैजा अस्पताल के समीप मार्ग पर लगे कूड़े व राख के ढेर राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। वाहनों के गुजरने पर उड़ रही राख से आसपास के घर, दुकान और अस्पताल में गंदगी एवं धूल जा रही है। इससे लोगों का रहना दुश्वार हो रहा है।
विज्ञापन

गौरा नगर निवासी धनेंद्र अग्रवाल एवं राजू ने कहा कि एक जनवरी से नगर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सफाई कर्मी नियमित नहीं आ रहे हैं। नाले नालियों की सफाई को लंबा समय हो गया है। सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि जहां भी कचरा जमा है वहां का निरीक्षण कर उसे साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed