फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three-day Sanjhi fair at Brahmkund starts on the 2nd

Mathura News: ब्रह्मकुंड पर तीन दिवसीय सांझी मेला दो से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three-day Sanjhi fair at Brahmkund starts on the 2nd
वृंदावन। जीएलए विश्वविद्यालय और ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में ब्रह्मकुंड पर तीन दिवसीय सांझी मेले का आयोजन 2 से 4 अक्तूबर तक किया जाएगा। सांझी मेला ठाकुर गोविंददेव महाराज पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन

ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के सचिव लक्ष्मीनारायण तिवारी ने बताया कि मेले में प्रतिदिन सांझी पद गायन, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहली बार सांझी मेले में गोविंद देव भव्य रूप से अवतरित होंगे। जयप्रकाश सारस्वत ने कहा कि ब्रज की सांझी में मुख्य रूप से श्रीकृष्ण की ब्रज लीलाएं, निकुंज लीलाएं और लीला स्थल शामिल हैं। कार्यक्रम संयोजक गोपाल शरण शर्मा और आनंद यादव ने बताया कि यह 10वां सांझी मेला प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित किया जाएगा। बच्चों और प्रतिभागियों के लिए सांझी और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। सांझी के इतिहास पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर जेपी सारस्वत, एनएल शर्मा, आनंद यादव, गोपाल शरण शर्मा, विश्वजीत दास, ब्रजगोपाल, कमलेश्वर शर्मा और जगदीश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed