फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three bike riders died in a road accident in Mathura

मथुरा में भीषण हादसा: सगाई में शामिल होने जा रहे तीन युवक बाइक समेत रजवाहे में गिरे, तीनों की हुई मौत

Sun, 07 Dec 2025 09:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 07 Dec 2025 09:12 PM IST
सार

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह तीनों युवक चचेरी बहन की लगन सगाई में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर राधाकुंड जा रहे थे, तभी गोवर्धन तहसील बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक रजवाह में जा गिरी।

विज्ञापन
Three bike riders died in a road accident in Mathura
बाइक समेत तीन युवक रजवाहे में गिरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राधाकुंड बाईपास पर श्रीकृष्ण-सुदामा गोशाला के पास बाइक सवार तीन चचेरे भाइयों की बाइक अनियंत्रित होकर रजवाहा (बंबा) में गिरने से मौत हो गई। तीनों चचेरी बहन के सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। घटना से सगाई समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है।

विज्ञापन

मासूम नगर, महौली, हाईवे के रहने वाले अंकुश (19) पुत्र राजवीर, प्रवीण (18) पुत्र मुकेश, कन्हैया (24) पुत्र अमीचंद बाइक से चचेरी बहन के सगाई समारोह में शामिल होने के लिए राधाकुंड स्थित संगम धाम में सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शाम करीब सात बजे राधाकुंड बाईपास पर अंधे मोड़ पर अंधेरे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बंबे में जा गिरी। बंबे पर किसी तरह की चहारदीवारी नहीं थी। इसलिए बाइक सीधे बंबे में जा गिरी। बंबे के नजदीक कुछ लोग अलाव जलाकर ताप रहे थे। उन्होंने बाइक सवारों को गिरते देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। आसपास के लोग भी हादसे के बाद बंबे पर पहुंच गए।

विज्ञापन



पुलिस ने अंधेरे में स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों ही दम तो़ड़ चुके थे। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजन को दी। इस पर सगाई समारोह में शामिल होने आए परिवारीजन में कोहराम मच गया। सगाई समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन घटनास्थल पर दौड़े मगर तब तक पुलिस ने तीनों के शव जिला अस्पताल में भिजवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि मोड़ पर अंधेरा होने के कारण संभवत: बाइक बेकाबू होकर गिर गई। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम से मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दुखद घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed