फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three arrested for cutting 44 trees

Mathura News: 44 पेड़ काटने पर तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cutting 44 trees
चौमुहां (मथुरा)। डालमिया फार्म हाउस में हरे वृक्षों के कटान के बाद थाना जैंत क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोपियों ने खेत में खड़े 44 पेड़ काट डाले। वन रक्षक ने चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हरे वृक्ष, जेसीबी व ट्रक को जब्त किया है।
विज्ञापन


वन रक्षक साजिद ने थाना जैंत में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम के तहत चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि भरतिया रोड पर हरे वृक्ष काटने की सूचना मिली। वनरक्षक जयवीर सिंह, पुलिस के एसएसआई महावीर सिंह, नरेश भाटी, जयसिंह, अमित राय, रामदेव शर्मा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


यहां तीन लोग खेत से यूके लिप्टस (सफेदा) के हरे वृक्ष काटकर ट्रक में भर रहे थे। तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम जैंत निवासी आजाद सिंह व अरुण और फैंचरी निवासी सौरभ बताए। आरोपियों ने 44 हरे वृक्ष व 192 झाड़ियां काट डालीं। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया वनरक्षक की तहरीर पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed