फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Threatened person called Mahamandaleshwar twice

धमकी देने वाले शख्स ने महामंडलेश्वर को दो बार की कॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Threatened person called Mahamandaleshwar twice
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के महेश्वर धाम के आचार्य महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी को शनिवार देर शाम 7892734624 नंबर से एक कॉल आई। महाराज जी को धमकी देने वाले शख्स ने दो बार कॉल की। पहली बार उसने 5 मिनट 56 सेकंड बात की और दूसरी बार 3 मिनट 7 सेकंड बात की। दोनों फोन कॉल में शख्स धमकी भरे अंदाज में जामा मस्जिद में जाने की बात करने वाले नरसिम्हानंद सरस्वती को भी मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

कॉल करने वाले शख्स ने उदयपुर में कन्हैया को जिस तरह से मौत के घाट उतारा उसी तरह से अन्य सरप्राइज देने की बात कही। कॉल करने वाले ने गृह मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री और असम के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की भी धमकी दी। धमकी देने वाले शख्स का दावा है कि उदयपुर में कन्हैया लाल के साथ जो हुआ उसके पीछे उसी का हाथ है।
विज्ञापन

धमकी मिलने के बाद महामंडलेश्वर ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए जैंत थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विदित है कि धर्मेंद्र गोस्वामी महाराज को अप्रैल में भी मेराज अंसारी का बिहार से धमकी भरा फोन कॉल आया था, जिसमें मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गोस्वामी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- एमपी सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed