फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Threatened and grabbed Rs 7 lakh in lieu of SOG

एसओजी की एवज में 7 लाख रुपये धमकाकर हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Threatened and grabbed Rs 7 lakh in lieu of SOG
मथुरा। फेसबुक पर दोस्ती करके वीडियो कॉल के जरिए खींची गई अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने वाला एक शातिर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। शातिर ने एसओजी टीम के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये हड़पे थे।
विज्ञापन

शहर के चूना कंकड़ निवासी युवक अमित बंसल की करीब सवा साल पहले राजू ठाकुर नामक युवक से दोस्ती हुई। आरोप है कि आरोपी युवक ने मेसेज करके उसे मिलने के लिए बुलाया और वीडियो काल से खींची गई अश्लील फोटो दिखाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। आरोपी राजू ने पीड़ित युवक को बताया कि यह फोटो पुलिस महकमे में कार्यरत रवि एसओजी ने ले ली हैं, जिसके बाद वह उसे जेल में डाल देंगे।
विज्ञापन

इस मामले से बाहर निकालने की एवज में आरोपी ने पीड़ित युवक से 3-5 लाख रुपये की मांग की। पीड़ित अमित ने कर्जा लेकर किश्तों में जून 2021 तक पैसा दे दिया। इसके बाद फिर राजू ने उसे बुलाया और कहा कि एसओजी वाले का तबादला हो रहा है और वह केस रफा-दफा करने के लिए चार लाख रुपये और मांग रहा है। न देने पर जेल भेजने और झूठे केस में फंसाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो उसने घर से उठाने और केस में फंसाने का डर दिखाया और कहा कि वो तुम्हें तुम्हारे घर से उठा लेंगे। अगर तुम चाहो तो मैं कर्जा लेकर उन्हें पैसे दे देता हूं जो तुम बाद में मुझे ब्याज सहित चुका देना। इस पर पीड़ित ने हां कर दी।
अक्तूबर-नवंबर तक पैसा लौटाने की बात हो गई। 31 अक्तूबर को राजू पीड़ित के घर आ पहुंचा और तकादा करने लगा। इसके बाद पीड़ित ने चार-पांच लाख रुपये ब्याज सहित 4 नवंबर को उसे दे दिए। इसके बाद भी एक सप्ताह पूर्व 12 जून को आरोपी उसके घर आया और कहा कि तेरे फोटो योगेश भाटी जो थाना इंचार्ज हैं, जो कि उनके पास हैं और वो तुमसे मिलना चाहते हैं और केस खत्म करने के नाम पर आठ लाख रुपये फिर मांगने लगा।

बार-बार अश्लील फोटो के नाम पर ब्लैकमेल करने पर तंग आकर पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने देवीपुरा हाईवे निवासी राजू ठाकुर पुत्र रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed