{"_id":"6aeb7ecc98b3f0a8d903b673","slug":"threat-to-blow-up-mayos-office-with-a-bomb-mathura-news-c-29-1-mtr1025-631136-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी
विज्ञापन
मथुरा। दिवाली पर मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आने से पुलिस अलर्ट हो गई है। नगर आयुक्त की अधिकृत मेल आई-डी संदेश आने के बाद एसएसपी ने नगर निगम कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों और रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ाई गई है। जिलेभर में शाम से लेकर देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया गया। होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट, भीड़ वाले इलाके, संवेदनशील स्थल, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड आदि स्थानों पर लोगों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
नगर आयुक्त की अधिकृत मेल आईडी पर बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक संदेश प्राप्त हुआ। इसमें मेयर कार्यालय को निशाना बनाने की धमकी दी है। वहीं, अयोध्या में जिला न्यायालय की अधिकृत मेल आईडी पर भेजे गए संदेश में लिखा गया है कि 8 नवंबर को काली दिवाली होगी। अयोध्या, वाराणसी और मथुरा बोलेगा खालिस्तान-खालिस्तान जिंदाबाद। धमाके 8 नवंबर से होंगे और 27 नवंबर तक चलेंगे। इसमें खालिस्तान समर्थक नामों और कुछ संगठनों का उल्लेख भी किया गया है। धार्मिक स्थलों के अलावा शैक्षणिक संस्थानों को भी निशाना बनाने का जिक्र किया गया है।
नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि दोपहर में धमकी भरा संदेश आते ही एसएसपी को सूचना दे दी थी। संदेश की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गए हैं। नगर आयुक्त कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ धार्मिक स्थलों पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी अलर्ट कर दिया है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ाई है। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मेल को गंभीरता से लिया जा रहा है। सर्विलांस और आईटी टीम मेल भेजने वाले के बारे में पता कर रही है। मेल में मेयर कार्यालय का उल्लेख करते हुए बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसके लिए वहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। उधर, त्योहार पर पहले से ही पुलिस अलर्ट है। इस मेल के बाद सभी संवेदनशील स्थानों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।